57 वी यूनाइटेड ईस्टर डॉन सर्विस का आयोजन

आज दिनांक 17 अप्रैल 2022 दिन रविवार को यूनाइटेड क्रिश्चियन कमेटी ऑफ कानपुर के द्वारा ईस्टर पर्व के उपलक्ष में 57 वी यूनाइटेड ईस्टर डॉन सर्विस का आयोजन प्रातः 3:00 बजे से क्राइस्टचर्च इंटर कॉलेज ग्राउंड मॉल रोड कानपुर में किया गया। जिसमें कानपुर के मसीह समाज के लोग हजारों की संख्या में बसों के द्वारा व निजी वाहनों के द्वारा प्रभु यीशु मसीह के मृतकों में से जी उठने की खुशी में पुनरुत्थान दिवस को मनाने के लिए प्रभु यीशु मसीह के जी उठने की झांकियों को सजा कर और हाथों में कैंडल जलाकर आराधना करने के लिए इस 57 वीं यूनाइटेड ईस्टर डॉन सर्विस में क्राइस्टचर्च इंटर कॉलेज ग्राउंड में पहुंचे। आराधना सभा की शुरुआत पादरी इलियास ने की और मिसेज हेलिना सिंह ने आए हुए सभी लोगों के लिए परमेश्वर से आशीष मांगी और पादरी राजकुमार मसीह ने आए हुए लोगों का प्रभु यीशु मसीह में आराधना के लिए आवाहन किया। इस विशेष ईस्टर डॉन सर्विस में पूरे विश्व में शांति के लिए पादरी पप्पू यादव के द्वारा प्रार्थना की गई यूनाइटेड क्रिश्चियन कम्युनिटी ऑफ कानपुर के महासचिव डॉ सी डेनियल जी ने आए हुए लोगों का एवं मुख्य अतिथि का स्वागत किया। स्वागत करते हुए उन्होंने बताया कि यूनाइटेड क्रिश्चियन कमेटी ऑफ कानपुर हमारे मसीह समाज के पूर्वजों के द्वारा स्थापित कमेटी है जो हम सभी को एकता में जोड़ती है सेंट फ्रांसिस जेवियर चर्च के फादर ने देश की एकता के लिए प्रार्थना की और एजी चर्च के पादरी रेजी जॉन ने यूनाइटेड ईस्टर डॉन सर्विस की सफलता के लिए एवं पास्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पादरी संजय एल्विन ने देश में सभी धर्मों एवं संप्रदायों के बीच में आपस में सद्भावना प्रेम व शांति के लिए प्रार्थना की पादरी पंकज राज मलिक ने परमेश्वर के संदेश के लिए एवं पादरी अनिल गिल्बर्ट ने दी गई भेटों के लिए प्रार्थना की। परमेश्वर के वचन को लोगों के लिए आशीष के रूप में मिसेज दीक्षा साइलस और मिस मोनिका डेनियल के द्वारा पढ़ा गया विशेष क्वायर के द्वारा प्रभु यीशु मसीह के जी उठने के गीतों को गाकर गाओ गाओ जय के गीत गाओ यीशु राजा जिंदा हुआ हालेलुया खुशी से सबको सुनाओ
मृत्यु से जी उठा तेरी आराधना करते हैं हम गीतों से प्रभु यीशु मसीह की आराधना में अगुवाई की गई आराधना में गीत संगीत का संचालन भाई रोहित जॉन और मनीष जेम्स ने किया। प्रभु यीशु मसीह के मृतकों में से जी उठने की इस महान घटना को स्किट के द्वारा प्रकट किया गया जिसे देखकर लोग भावुक हो उठे एवं परमेश्वर की आराधना करने लगे स्किट को पादरी जितेंद्र कुमार ने निर्देशित किया मुख्य वक्ता के रूप में आए हुए रेव्ह डॉक्टर सैमुअल रिचमंड जी ने लोगों को परमेश्वर के वचन से बताया कि यीशु मसीह पुनरुत्थान की सामर्थ से मृतकों से जी उठे और इसी प्रकार उस पर विश्वास करने वाले भी मृत्यु पर विजय प्राप्त करेंगे परमेश्वर मृतकों का नहीं वरन जीवितो का परमेश्वर है। अंत में कमेटी के अध्यक्ष पादरी जितेंद्र सिंह जी ने आए हुए सभी लोगों को इस पर पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि वह कमेटी हमारे पूर्वजों के द्वारा स्थापित की गई थी और परमेश्वर का कार्य करते हुए साथ ही पूरे मसीह समाज को एकता के साथ जोड़ते हुए आज 57 वर्ष पूरे हो चुके हैं हमें चाहिए कि वर्तमान मसीह समाज की पीढ़ी और भी समर्पण एवं एकता के साथ इस कार्य को आगे बढ़ाती जाए आए हुए लोगों ने हाथ उठाकर उनके इस बात का समर्थन करते हुए अपने आश्वासन को प्रकट किया साथ ही यूनाइटेड क्रिश्चियन कमेटी के तमाम पूर्व पदाधिकारी जिन्होंने इस कमेटी को बढ़ाने के लिए पिछले 56 वर्षों से कार्य किया भले ही कई लोग प्रभु में सो गए हैं उनके परिवार के लोगों को बुलाकर मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में अशोक दयाल, प्रवीण लाल, रानी लायल,जोजफ इमैनुअल, इंदिरा ऐनसन, अल्फा सरजील दयाल, आशीष दास के साथ अन्य 25 लोगों को सम्मानित किया गया। इस 57 वीं यूनाइटेड ईस्टर डॉन सर्विस में प्रमुख रूप से कमेटी के अध्यक्ष पादरी जीतेंद्र सिंह, महासचिव डॉ सी डेनियल, कोषाध्यक्ष मिसेज हैलीना सिंह, भाई संतोष डेविड, भाई छोटे भाई नरोना, पादरी साजू इलियास, भाई मारीस हेनरी, पादरी संजय एल्विन, पादरी रेजी जॉन, फादर दीपक डिसूजा, पादरी पारसनाथ, पादरी एबी सिंह, पादरी अनिल गिलबर्ट, मिस्टर नोएल जॉर्ज, पादरी फ़जल मसीह, दीक्षा साइलस, मोनिका डेनियल, भाई राजीव जैकब, पादरी राकेश मसीह, पादरी डीके सागर, भाई चेतन मल, पादरी पप्पू यादव, पादरी राजू अल्विन, पादरी जगराम सिंह, भाई विमल टूडी, भाई संतोष डेविड, पादरी पंकज राज मलिक, पादरी विक्की लॉरेन्स,पादरी राजकुमार मसीह,पादरी रवि कुमार, पादरी राकेश मसीह, भाई रंजीत मसीह, भाई गौरव लायल, भाई पंकज धर,पादरी शैलेंद्र इमैनुअल,भाई राजीव जैकब, पादरी आनंद मसीह, पादरी इंद्र कुमार दास, भाई सोनालाल, डॉ कपिल पाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *