कानपुर: मसूढ़े से खून बहे तो हो जाएं सावधान, हीमोफीलिया के हो सकते है लक्षण

कानपुर l यदि आपके दांत टूटने या नये दांत निकलते समय मसूढ़े से लगातार खून बह रहा हो,,,,तो सावधान हो जाएं यह हीमोफीलिया के लक्षणों में से एक है,,,वही कानपुर उर्सला अस्पताल के दांत रोग विशेषज्ञ डॉ एके गुप्ता का कहना है की हीमोफीलिया रक्तस्राव संबंधी एक अनुवांशिक बीमारी है,,,, इससे ग्रसित व्यक्ति में लम्बे समय तक रक्त स्राव होता रहता है l
यह खून में थक्का जमाने वाले आवश्यक फैक्टर के न होने या कम होने के कारण होता है,,,रक्तस्राव चोट लगने या अपने आप भी हो सकता है,,,, मुख्यतः रक्तस्राव जोड़ो, मांसपेशियों और शरीर के अन्य आंतरिक अंगों में होता है और अपने आप बन्द नहीं होता है,,, यह एक असाध्य जीवन पर्यन्त चलने वाली बीमारी है,,,लेकिन इसको कुछ खास सावधानियां बरतने से और हीमोफीलिया प्रतिरोधक फैक्टर के प्रयोग से इसको नियंत्रित किया जा सकता है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *