*दिनांक 14 मई 2022 को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक बैठक हुई संपन्न
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्री मयंक कुमार जैन महोदय द्वारा दिए गए दिशा- निर्देशों के अनुपालन में दिनांक-14.05.2022 को दीवानी न्यायालय परिसर कानपुर नगर में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्री मयंक कुमार जैन की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस आयुक्त, एसपी आउटर,
जिला प्रोग्राम अधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। उक्त बैठक में उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया गया की दिनांक 14 मई 2022 को आयोजित उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी न्यायालय में लंबित सभी प्रकार के वादों के साथ बैंकों के प्री-लिटिगेशन मामले, रेवेन्यू वाद, एन आई एक्ट, आदि जो सुलह योग्य हैं का निस्तारण किया जाएगा। बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों से अपेक्षा की गई की उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जाए एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा अधिक से अधिक मुकदमे निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया।
बैठक में उपस्थित नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्री प्रथम कान्त, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती श्रद्धा त्रिपाठी द्वारा अवगत कराया गया की उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार समस्त पीएलवी, पैनल लॉयर, आशा बहूओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्री के माध्यम से कराया जा रहा है।
2022-04-19
