औरैया में खेत में दिखा तेंदुआ, पहुंची वन विभाग की टीम

औरैया में बीहड़ क्षेत्र से सटे एरवा कटरा विकास खंड के गांव सराय कछवाहा में तेंदुआ निकलने का शोर मचने पर पुलिस व वन विभाग अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। ग्रामीण भी दहशत में है। मक्के के खेत में कुछ लोगों द्वारा तेदुआ देखे जाने की सूचना दी गई है। इसकी पुष्टि अभी आधिकारिक तौर पर नहीं हो सकी है।

मंगलवार की दोपहर तकरीबन 11:45 बजे गांव सराय कछवाहा में गेहूं की फसल कटाई के बाद कुछ किसान घर लौट रहे थे। इसी दौरान मक्के के खेत में उन्हें एक जंगली जानवर दौड़ता हुआ दिखाई पड़ा। जो उन्हें तेंदुआ जैसा प्रतीत हुआ। उन्होंने पुलिस और वन रेंजर बिधूना को सूचना दी।

रेंजर कोमल सिंह का कहना है कि ग्रामीणों की ओर से मिली सूचना के आधार पर वन कर्मियों को गांव भेजा गया। तेंदुआ है या फिर कोई और जानवर, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं है। गांव के जिन लोगों ने सूचना दी उनसे भी जानवर का हुलिया पूछा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *