नरायनपुरवा गांव में किसान ने फंदा लगाकर दी जान

रूरा क्षेत्र में मझपटिया के मजरा नरायनपुरवा गांव में किसान ने गांव के बाहर नीम के पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पहुंचकर जांच की।

नरायन पुरवा निवासी 53 वर्षीय किसान रामवीर यादवअविवाहित थे और अलग रहकर खाना बनाते थे। मंगलवार सुबह उन्होंने खेत में नीम के पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने शव देखा तो उनके भाइयों गंगाराम, जगदीश व वेदराम को जानकारी दी। थानाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, कस्बा इंचार्ज प्रभाकर यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्वजन व ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। कस्बा इंचार्ज ने बताया कि लोगों से पूछताछ में मृतक के जमीन बलकट में उठा कर खर्च पानी करने के साथ ही नशे का आदी होने की भी बात सामने आई है। आशंका है कि एकाकी जीवन से तंग आकर जान दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *