कानपर
कानपुर के नवाबगंज थानाक्षेत्र के जागेश्वर मन्दिर के सामने ख्योरा कटरी में मगरमच्छ निकलने से हड़कंप मच गया। अचानक मगरमच्छ रिहाइशी इलाके में घुसने लगा, जिससे लोगो में दहशत फैल गई। इलाकाई लोगों की सूचना पर नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुँची। वहीं विष्णुपुरी पार्षद पप्पू पांडे भी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँचे। पार्षद पप्पू पांडे ने वन विभाग को मगरमच्छ की सूचना दी। वहीं वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्क्त के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि अधिकतर कोई न कोई जानवर ख्योरा कटरी में निकलता है, जो बस्ती में देखा जाता है।

