एक साल का होने तक बच्‍चे को जरूर लगवाएं यह टीका

कानपुर: एक साल का होने तक बच्‍चे को जरूर लगवाएं यह टीका, अनेक बीमारियों से मिलेगी सुरक्षा

टीकाकरण वयस्‍कों के लिए ही नहीं बल्कि बच्चो के लिए भी बहुत जरूरी होता है,,,टीका लगवाने से अनेक बीमारियों से सुरक्षा मिलती है,,, और एक साल तक का होने पर बच्‍चे को कई तरह के वैक्‍सीन लगवाने होते हैं,,,,
बीमारियों से बचने के लिए टीकाकरण कराया जाता है,,,,शिशु के जन्‍म के बाद एक साल तक उसे कई तरह के टीके लगाए जाते हैं,,,जो कि उसे बच्‍चों में होने वाली आम बीमारियों से बचाते हैं,,,

जिला अस्पताल उर्सला के डफरिन में 0 से 5 साल तक के बच्चो का टीकाकरण किया जा रहा है,,,,जिसमे रमाकांती यादव ने बताया की बीसीजी,हेपेटाइटिस व् पोलियो का टीका लगाया जा रहा,,,उन्होंने बताया की बच्चा जब डेढ़ महीने का हो जाता है तब उसको पेंटा, रोटा, पीसीबी के टीके लगाए जाते है,,,उनका कहना था की जब बच्चे को टीका लगेगा तभी बच्चा स्वस्थ रहेगा,,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *