कानपुर नगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर, डॉ0 नेपाल सिंह ने बताया कि कल दिनांक 22 अप्रैल 2022 को जनपद कानपुर नगर के 234 स्थानों पर कोविड वैक्सीनेशन कैंपो का आयोजन किया जायेगा। स्कूलों में 49 सेन्टर बनाए गए है जिसमें 7450 डोज लगाई जायेगी। । 15 से 18 वर्ष आयु के लोगो के लिए प्रथम द्वितीय हेतु 31 सेन्टर बनाए गए है जिनमें डोज 4650लगाई जायेगी। 12 वर्ष की आयु से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 104 सेंटर बनाए गए हैं जिसमें 16000 डोज लगाई जायेगी । कल जनपद कानपुर नगर के शहरी क्षेत्रों में 147 सेंटरों पर 22100 वैक्सीनेशन डोज तथा ग्रामीण क्षेत्रों के 87 सेंटरों में 13050 वैक्सीनेशन डोज लगाई जायेगी । कुल 234 सेंटरों मे 35150डोज वैक्सीनेशन लगाई जाएगी ।
2022-04-21
