मां चिदानंद मयी शिष्या महामंडलेश्वर स्वामी श्री प्रखर जी महाराज ने पैराडाइज होटल में की प्रेस वार्ता

कानपुर आज मां चिदानंद मयी शिष्या महामंडलेश्वर स्वामी श्री प्रखर जी महाराज ने आज अपना बयान सिविल जज जूनियर डिविजन 5 कानपुर में दर्ज कराने के उपरांत कानपुर सिविल लाइंस चेतना चौराहे पर पैराडाइज होटल में प्रेस वार्ता में पत्रकार बंधुओं को पूर्व के आश्रम के माता-पिता द्वारा लगाए गए महापुरुष महामंडलेश्वर स्वामी श्री प्रखर जी महाराज के ऊपर जो आरोप लगाए हैं पूर्ण रूप से झूठे व बेबुनियाद हैं मैं अपने स्वेच्छा से सन्यास जीवन ग्रहण किया है इस बात की जानकारी पूर्व आश्रम के माता-पिता को थी परंतु पता नहीं क्यों किसी के बहकावे में आकर मिथ्या आरोप लगाए हैं पूर्व में मेरे द्वारा महिला आयोग उत्तराखंड को 27 जनवरी 2021 को भी अवगत करा दिया था कि मेरे द्वारा विधिवत गुरुदेव से सन्यास ग्रहण किया तदुपरांत मेरे शासकीय वैधानिक आधार कार्ड वोटर आईडी पासपोर्ट आदि सभी पहचान पत्र सन्यास धर्म के अनुरूप अपडेट हो गए हैं और मेरे पूर्व आश्रम के माता-पिता (अर्चना अग्रवाल तथा नवीन अग्रवाल) और वे शुक्रताल मुजफ्फरनगर आए और आश्रम में भी रहने लगे थे फिर वह मुझे धमकाने लगे कि हम तुम्हारे गुरु को बदनाम कर देंगे और तुम्हारी हत्या करा देंगे फिर भी मैं अडिग रही और वह लोग लड़ झगड़ कर वापस कानपुर चले गए l
मां चिदानंद मयी ने उत्तेजित लाइजे से कहा कि मैं बालिग हूं और शिक्षित हूं मुझे कोई बहला फुसला नहीं सकता मैं स्वतंत्र रूप से प्रवचनों को कर रही हूं मैं ईश्वर के चरणों में लीन हूं यह बात जरूर है कि मुझे लगता है कि मेरे गुरु जो हमेशा राष्ट्र हित की चिंता में रहते हैं उनके द्वारा कानपुर शुक्लागंज में जो स्कूल और प्रॉपर्टी है उस पर संस्था के पूर्व के पदाधिकारियों की नजर हो सकता है उन्होंने कोई षड्यंत्र किया है जिससे गुरुजी बदनाम हो जाए और कानपुर आना जाना बंद हो जाए और उनका कब्जा हो जाए l
जल्दी माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से समय लेकर सारी बात बताएंगे और जितनी जल्दी में FIR के आदेश दिए गए जबकि सारी बात महिला आयोग के सदस्य के संज्ञान में थी तब इतनी जल्दी नहीं करना चाहिए था इसकी भी जानकारी मुख्यमंत्री को देंगे ;
प्रेस वार्ता में सर्व श्री धर्मेंद्र सिंह एडवोकेट ,सुरेश गुप्ता ,सीताराम, सत्येंद्र सिंह प्रधान, योगेंद्र शुक्ला, राजीव तिवारी, नीति तिवारी, शिव प्रकाश ब्रह्मचारी आदि मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *