कानपुर-ट्रक में लदा रिफाइण्ड ऑयल चुराकर भाग रहे दो अभियुक्तों को थाना पनकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोच लिया चौकी क्षेत्र इं० एरिया ट्रान्सपोर्ट नगर चौराहा पर गश्त व चेकिगं में चौराहे पर मोटरसाइकिल सवार युवकों को रोका गया तो दोनों भागने का प्रयास करने लगे अभियुक्तगण के कब्जे से महाकोष रिफाइन्ड कंपनी के 06 अदद डिब्बे वजन लगभग 90 लीटर बरामद किया गया, पूछताछ की गयी तो बताया कि कानपुर देहात की तरफ से ट्रक कानपुर नगर की तरफ आ रहा था जो भौती बाईपास के पास आकर खड़ा हो गया था उसी ट्रक मे यह रिफाइन्ड लदा था रात्रि का फायदा उठाकर चुपके से उस ट्रक के अंदर से यह डिब्बे निकाल लिए ट्रक चालक को इस बात का पता नहीं चल पाया था और वह अपना ट्रक लेकर नौबस्ता की तरफ चला गया था गिरफ्तार अभियुक़्तों की पहचान रोशन गुप्ता पुत्र सुनील गुप्ता निवासी ग्राम दीपापुर थाना नरवल और शिव नायक पुत्र संजय कुमार गुप्ता निवासी ग्राम गंगागंज सैथा पोस्ट जिटरौली थाना गजनेर के रूप में हुई
गिरफ्तार करने वाली टीम
उपनिरीक्षक रिंकू कुमार, कांस्टेबल विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल दीपू कुमार शामिल रहे
