प्रदूषण से रण…बचाएं पर्यावरण: विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगो को किया जागरूक

कानपुर के प्राइवेट स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य नुक्कड़ नाटक के जरिए से आयोजित जिसमें छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगो को जागरूक किया गया।

कानपुर में विश्व अर्थ डे के मौके पर प्राइवेट स्कूल के बच्चों द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर कार्यक्रम किया गया जहां बच्चों ने शहर के सबसे व्यस्तम नवीन मार्केट में साफ सफाई के साथ-साथ वृक्षारोपण भी किया ।इस दौरान कार्यक्रम मुख्य अथिति बिठूर विधानसभा से विधायक अभिजीत सिंह सांगा शामिल हुए ।वही कार्यक्रम के आयोजक को द्वारा बताया गया कि विश्व अर्थ डे के अवसर पर आज स्वच्छता का संदेश और जागरूकता लाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा वृक्षारोपण कर आम जनता से अपील की गई है कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक हो और वृक्षारोपण कर पर्यावरण को दूषित होने से बचाएं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *