पुखरायां कस्बा के नगर पालिका रोड स्थित मिलन केंद्र में सोमवार से न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन भोगनीपुर का काम काज शुरू हो जाएगा। इसके लिए शनिवार को पुखरायां पहुंचे जिला जज ने पूजन के बाद फीता काट कर न्यायालय कक्ष का उद्घाटन किया।पुखरायां कस्बा में नगर पालिका रोड स्थित मिलन केंद्र में सोमवार से संचालित होने वाले न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन भोगनीपुर के न्यायालय कक्ष का उद्घाटन करने के लिए पुखरायां पहुंचे जिला जज अनिल कुमार झा, एडीजे नजारत, अभिषेक चतुर्वेदी,सीजेएम शिवानंद , न्यायिक मजिस्ट्रेट कृपाशंकर ने एसडीएम अजय कुमार राय, सीओ तनु उपाध्याय आदि के साथ बैठ कर न्यायालय कक्ष के बाहर पूजन किया। पं. सत्यम द्विवेदी ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया। पूजन के बाद जिला जज अनिल कुमार झा ने फीता काटकर न्यायालय कक्ष का उद्घाटन किया। इस दौरान एकीकृत बार एसोसिएशन कानपुर देहात के अध्यक्ष संपत लाल यादव एडवोकेट, नगर पालिका परिषद पुखरायां के अध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार, महेंद्र सिंह चौहान, राजपाल सिंह यादव, कल्याण सिंह यादव, एजाज अहमद, अतर सिंह यादव आदि मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद एकीकृत बार एसोसिएशन कानपुर देहात के अध्यक्ष संपत लाल यादव एडवोकेट ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर जिला जज अनिल कुमार झा का स्वागत किया। उद्घाटन के बाद जिला जज अनिल कुमार झा ने बताया कि वादकारियों व सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने के लिए माननीय उच्च न्यायालय व शासन के सहयोग से पुखरायां में सिविल जज जूनियर डिवीजन का न्यायालय 25 अप्रैल से विधिवत शुरु कर दिया जाएगा। अब वाद कारियों को इस न्यायालय से संबंधित वादों की पैरवी के लिए माती नहीं जाना पड़ेगा।
2022-04-23
