
प्रकाशनार्थ
दिनांक 26 मई 2022
कानपुर 26 मई
समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि वर्तमान में प्रदेश की भाजपा सरकार के नेता और कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव के साथ अभद्र व्यवहार व अशोभनीय टिप्पणी करके प्रदेश का माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं यह वह लोग हैं जिन्हें रोजगार चाहिए और इनको रोजगार तो सिर्फ प्रदेश की भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री ही दे सकते हैं ना कि पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी दे सकते है।
डॉक्टर इमरान ने आगे बताया कि प्रदेश की जनता भी जानती है कि भाजपा ने दोबारा प्रदेश की सत्ता पर कैसे कब्जा किया है इस सरकार में नौजवानों के लिए प्रदेश से रोजगार के अवसर समाप्त हो गए हैं रोजगार के नाम पर नौजवानों को लॉलीपॉप दिखाकर सरकार झुनझुना पकड़ा रही है पढ़ा-लिखा नौजवान अपनी डिग्रियां लेकर घूम रहा है ऐसे पढ़े-लिखे नौजवान या तो रिक्शा चला रहे हैं यह सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं और कुछ नौजवान इस सरकार से परेशान होकर अपराध की तरफ अपने कदम बढ़ा रहे हैं आज महंगाई चरम सीमा पर है भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में असफल साबित हो गई है सरकार द्वारा महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस योजना न बनाने से गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार कि इस महंगाई से कमर टूट गई है।
डॉक्टर इमरान ने आगे बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनता का मुख्य मुद्दों से ध्यान भटका कर इस तरह की कायराना हरकत करके प्रदेश का माहौल खराब करना चाहती है भाजपा कार्यकर्ताओं की इस हरकत की फोटो सहित एक तहरीर थाना कोतवाली में दी गई है इस सरकार में भाजपा नेता व कार्यकर्ता खुलेआम गुंडागर्दी करके प्रदेश में भय का माहौल बना रहे हैं भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की इस हरकत से प्रदेश की जनता के अंदर भय का माहौल पैदा हो गया है प्रदेश की जनता इस सरकार में मैं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है इस सरकार में नेता व कार्यकर्ता बेलगाम हो गए हैं।
उनके साथ मे पूर्व महाराजपुर विधानसभा प्रत्याशी फतेह बहादुर गिल पार्षद मोहम्मद मुरसलीन खान भोलू, मधु यादव, निखिल यादव, दीपक खोटे, पंकज गुप्ता काशिफ नकवी, अदनान खान, शाहरुख व शाहज़ेब रहे।
