कानपुर
धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर ने आज फिर अपनी गरिमा को गिराते हुए अच्छे खासे मरीज को मौत के मुंह में धकेलने का काम कर रहे है
पीड़ित ने बताया कि बीती 27 अप्रैल का मामला है पीड़ित अपने पिता राजू साहू को रावतपुर स्थित डी टी नर्सिंग होम में ईलाज के लिए लाया था
कुछ दिन इलाज भी चला और उससे लाखो रुपए भी ऐंठे गए लेकिन कोई भी आराम नही मिला
अस्पताल परिसर ने उसके बाद भी मरीज को अस्पताल में भर्ती कर रखा था लगातार बिल भी बनाते रहे और हम लोग बिल भरते रहे
पीड़ित का कहना है कि मेरे पिता रिक्शा चालक है और माँ सब्जी का ठेला लगाती है जैसे तैसे हम लोगो अपना पेट पालते हैं
हम लोगो ने अपना 18 लाख का मकान 12 लाख में बेच दिया और अपनी मोटर साइकिल भी बेच दी जिससे मेरे पिता का इलाज हो सके
डी टी नर्सिंग होम के डॉक्टरों ने परिजनों से बिना पूछे मरीज का आपरेशन कर दिया
जिससे मरीज की हालत और भी नाजुक हो गई
पीड़ित का कहना हैं कि अस्पताल को जब पता चल गया कि अब हम लोगो का सब कुछ बिक गया है अब पैसे देने में असमर्थ हैं तो मरीज को अस्पताल से निकाला जा रहा है और कहा जा रहा है कि अब मेरे हाथ में कुछ नहीं बचा मरीज को अपने घर ले जाओ या किसी सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दो
मरीज के परिजनों का अस्पताल में रो रो कर बुरा हाल है
सीएमओ साहब को जब पूरी इस मामले की जानकारी हुई तो बताया की डी टी नर्सिंग होम के खिलाफ जल्द ही कार्यवाही की जायेगी
अब देखने वाली बात है कि ऐसे सैकड़ों ही मामले आ चुके है लेकिन मेडिकल विभाग द्वारा अस्पतालों पर कोई भी कार्यवाही नहीं होती हैं
मेडिकल विभाग द्वारा सिर्फ कार्यवाही के नाम पर आश्वासन ही दिया जाता है
और अस्पताल अपनी मनमानी कर इलाज के नाम पर लाखो रुपए ऐंठने का काम करते है
जब मरीज के पास पैसा खत्म हो जाता है तो मरीज को अपने अस्पताल से निकाल दिया जाता है
इलाज न मिलने के कारण मरीज की मौत भी हो जाती है प्रशासन और मेडिकल विभाग उसके वावजूद भी चुप्पी साधे रहता है
मरीज के परिजनों ने 112 नम्बर डायल किया और अस्पताल में पहुंची पुलिस से रो रो कर पूरी बात बताई
फिलहाल मामला अब पुलिस और मेडिकल विभाग के अफसरों के संज्ञान मे है और परिजनों द्वारा स्वरूप नगर थाने मे हॉस्पिटल के खिलाफ तहरीर भी दे दी है
योगी की 2.0 की सरकार मे स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सूबे की उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के हाथो मे है जिनका गरीबो का शोषण करने वाले हॉस्पिटल पे लगातार हंटर चलता जा रहा है
