दयानंद शिक्षा संस्थान के विधि अधिकारी आयुष अग्रवाल का हुआ सम्मान
अधिवक्ताओं ने दयानंद शिक्षा संस्थान का विधि अधिकारी बनाए जाने पर आयुष अग्रवाल एडवोकेट का किया सम्मान।
सम्मान समारोह में सर्वप्रथम युवा अधिवक्ता आयुष अग्रवाल को सभी ने माला पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में बोलते हुए अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति संयोजक पं रवीन्द शर्मा ने बताया कि आयुष अग्रवाल ने युवा अधिवक्ताओं के मध्य अपने विधिक ज्ञान के आधार पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है उनके विधिक ज्ञान के आधार पर ही उन्हें एशिया के प्रमुख शिक्षा संस्थानों में से एक दयानंद शिक्षा संस्थान ने अपना विधि अधिकारी नियुक्त किया गया है।हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस सम्मान समारोह का उद्देश्य युवा अधिवक्ताओं को विधिक ज्ञान और विधि की नवीनतम रुलिंग्स की जानकारी की तरफ उनका ध्यान आकर्षित करना है। हमारा प्रयास है कि युवा अधिवक्ता पढ़ें और आगे बढ़ें।
आयुष अग्रवाल ने कहा कि आप सभी के द्वारा सम्मानित किए जाने से मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं और यह सम्मान समस्त युवा अधिवक्ताओं का सम्मान है हम सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और दिन प्रतिदिन अपने विधिक ज्ञान को और बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
प्रमुख रूप से एस के सचान सर्वेश त्रिपाठी संजीव कपूर अंकुर गोयल पी एन सिंह विनय पांडेय पुनीत राज शर्मा विजय सागर राकेश सिद्धार्थ प्रणवीर सिंह नितिन अवस्थी इंद्रेश मिश्रा सरबजीत सिंह प्रियम जोशी के के यादव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *