शहर के लोगो को कई दिनों की राहत के बाद गर्मी ने एक बार फिर घेर लिया है। सुबह से ही कड़ी धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। सीएसए के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 38.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार को पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है। इससे हीटवेव की आशंका फिर से बढ़ने लगी है। हवा में भी गर्म का एहसास बना हुआ है। रविवार से फिर तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले 5 दिन आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही 28 मई तक गरज चमक के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है। हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है। इससे मौसम में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *