झांसी । बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल मोर्चा अध्यक्ष भानु सहाय के नेतृत्व में जिलाधिकारी झांसी से मिला प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी को एक पत्र सौंपा जिसमें मांग की गई कि वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई जी की रियासत के मंत्रिमंडल (दूल्हा जू और पीर अली को छोड़कर) के सदस्य एवं अन्य प्रमुख योद्धाओ जो अंग्रेजो से लड़ते हुए शहीद हुए थे की प्रतिमाओं को गुम्मद नुमा छतरी बनवाकर उनके बारे में शिलालेख लगवाकर लगवाई जाए।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एक्ट के प्रावधान के अंतर्गत या तो प्रतिमायें झांसी किले के चारो ओर या लक्ष्मीताल , आतिया ताल के चारो ओर या किसी अन्य स्थान पर लगवाने की कृपा करें।
झांसी के वीर योद्धा जो अंग्रेजो से संघर्ष करते हुए शहीद हो गए थे उनके बारे में झांसी के साथ अन्य लोगो को जानकारी होना ही चाहिए।
आप कि झांसी में अब जो भी मूर्ति स्थापित हो वो बुन्देली योद्धा की ही लगाई जाए। प्रतिनिधि मंडल में रघुराज शर्मा , अनुराग मिश्रा , हनीफ खान, गिरजा शंकर राय, प्रदीप नाथ झा, अनिल कश्यप, गोलू ठाकुर, दुली चंद्र कुशवाहा, बंटी दुबे,अरूण रायकवार, नरेश वर्मा, कपिल वर्मा,विजय रायकवार, विजय वर्मा आदि उपस्थित रहे।
भवदीय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *