कानपुर: एमबीबीएस डिग्रीधारी अब नाम के आगे लिखेंगे मेडिकल डॉक्टर, जानें नए नियम
एनएमसी ने एलोपैथी डाक्टरों के लिए पेशेवर आचार संहिता का मसौदा जारी किया है,,,,,अब एमबीबीएस डिग्रीधारी अपने नाम के आगे डॉक्टर लिखने के बजाय मेडिकल डॉक्टर लिखेंगे,,,,इससे उनकी अलग पहचान हो सकेगी,,,,
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने नेशनल मेडिकल कमीशन एक्ट 2019 के तहत पंजीकृत डॉक्टरों के लिए पेशेवर आचार संहिता का जो मसौदा जारी किया है, उसमें उसका प्रावधान किया है,,,, अभी तक नाम के आगे डॉक्टर कई लोग लिखते हैं,,, जैसे एलोपैथी के अलावा आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी, प्राकृतिक चिकित्सा के पंजीकृत डॉक्टर,,, पीएचडी करने वाले भी डॉक्टर लिखते हैं,,, कई बार जिन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलती है, वे लोग भी डॉक्टर लिखते हैं,,, इससे पहचान नहीं हो पाती है कि कौन मेडिकल डॉक्टर है,,,|
बाईट – अनिल निगम, मुख्य चिकित्षा अधीक्षक
