कानपुर
एंकर — कानपुर जल सत्याग्रह कर किया प्रदर्शन , शासनादेश का नहीं हो रहा अनुपालन राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने शुक्रवार को सरसैया घाट पर गंगा में जल सत्याग्रह किया….राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के लोग सरसैया घाट पर गंगा की धारा में अर्धनग्न होकर अपने मांग पत्रों को लेकर सत्याग्रह करते रहे….किसी अनहोनी की आशंका के चलते वंहा पर पुलिस फ़ोर्स भी मौजूद रहा….राष्ट्रीय विकलांग पार्टी महासचिव वीरेंद्र कुमार ने बताया की सीजनल संग्रह अमीन पिछले 6 सालो से शासनादेश के अनुपालन को लेकर जिला प्रशाशन से विनियतीकरण की मांग कर चुके है…कई बार जिलाधिकारी व् अपर जिला अधिकारी वित्त व् राजस्व से बात हो चुकी है….चयन समिति का गठन हो चुका है….लेकिन बार-बार चयन समिति की बैठक को टाला जा रहा है….
उनका कहना था की हमारी उम्र ढलती जा रही…परिवार व् बच्चे भुखमरी के शिकार हो रहे है….लेकिन जिला प्रशाशन सरकार के आदेश का विनियतिमीकरण की कार्यवाही नहीं कर रहा है…इसलिए आज जलसत्याग्रह किया गया है ।
बाइट— वीरेंद्र कुमार
