शराब पीने पर मां ने डांटा तो युवक ने नहर में लगाई छलांग, खोज में जुटी पुलिस और ग्रामीण
Fri, 27 May 2022
कानपुर में बिधनू के कुशल पुर गांव में गुरुवार रात शराब के नशे में घर पहुंचे बेटे को मां ने डांटा तो उसने पुल से नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ग्रामीणों की मदद से पूरी रात नहर में युवक तलाश करती रही।

कुशलपुर निवासी किसान स्वर्गीय मानसिंह यादव का एकलौता बेटा 22 वर्षीय रमन मजदूरी करता है। गुरुवार रात करीब 9 बजे वह शराब के नशे में घर पहुंचा तो मां गुड्डी ने उसे डांटकर घर से बाहर कर दिया। जिसके बाद वह देर रात करीब 11 बजे जामू नहर पुल के पास पहुंचा। काफी देर पुल की रेलिंग की दीवार पर बैठा रहा। इसके बाद नहर में छलांग लगा दी। पास में एक ट्रक में बैठे गांव के ही चालक सुनील ने बताया कि पहले रमन पुल की रेलिंग की दीवार पर खड़ा होकर नहर में कूद गया और कुछ देर बाद बाहर निकल आया। इसके बाद वह फिर से पुल की रेलिंग पर खड़ा होकर छलांग लगा दी। पहले तो उसने सोंचा की वह नहर में बार- बार छलांग लगाकर नहा रहा है। काफी देर तक उसके नहर से बाहर न आने पर आशंका हुई और उसने गांव में घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्वजन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नहर में रमन की तलाश शुरू कर दी। जामू पुल से नहर शटर तक करीब दो किलोमीटर तक पुलिस ने ग्रामीणों की मदद स्व तलाश की, लेकिन रमन का कुछ पता नहीं चला। अनहोनी पर मां गुड्डी और छोटी बहनें दिव्या , निक्की और इशू गश खाकर गिर पड़ी। कार्यवाहक थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि नहर में तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *