मंडी सचिव ने मंडी समिति में गंदगी पर ठेकेदार को दिया नोटिस, लापरवाही पर गार्ड को हटाया
Fri, 27 May 2022
कानपुर की चकर पुर मंडी में फैली गंदगी से नाराज मंडी समिति सचिव ने ठेकेदार को नोटिस जारी की है। साथ ही ड्यूटी में लापरवाही पर गार्ड को हटा दिया गया। गुरुवार दोपहर मंडी में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे सचिव ने वहां घूम रहे बेसहारा मवेशियों के लिए भी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी को बाहर कराया।

मंडी सचिव गुरुवार दोपहर अचानक चकरपुर सब्जी मंडी पहुंचे। उन्हें वहां बुरी तरह अव्यवस्था मिली। मंडी में हर तरफ गंदगी फैली हुई थी। बाजार में बेसहारा मवेशी फैली हुई गंदगी खा रहे थे। इसपर नाराजगी जताते हुए उन्होंने तुरंत सभी की बैठक बुलाई। उन्होंने मंडी में गंदगी होने के लिए ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी की कि सफाई क्यों नहीं की गई। वहीं बे सहारा मवेशी मंडी के अंदर कैसे आ गए, इसको लेकर गार्ड को हटा दिया गया। इसके बाद सचिव ने कर्मचारियों को लगाकर बे सहारा मवेशियों को बाहर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *