मकान में आग लगने से विवाह का सामान जला
Fri, 27 May 2022
रूरा के कारी कलवारी प्रेमा धाम स्थित जोगिन डेरा में मजदूर के कच्चे मकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। 10 जून को बड़े बेटे का विवाह है और शादी के लिए पहले से सामग्री आई थी जो जल गई। इससे पूरा परिवार परेशान है।
गुड्डी अपनी दो पुत्रियों का विवाह कर चुकी हैं। 10 जून को सबसे बड़े पुत्र प्रेमनाथ जो श्रमिक है का का विवाह है। विवाह की तैयारी के लिए प्रेमनाथ ने स्वयं रात दिन मजदूरी कर विवाह के लिए अल मारी, राशन व बाकी सामान जुटाया था। संदिग्ध हालात में मकान में आग लग गई तो स्वजन शोर मचाते हुए बाहर दौड़े। ग्रामीणों ने पानी डाल आग बुझाई। ग्राम प्रधान प्रतिभा सिंह, अरविंद सिंह व कारी कलवारी धाम के अर्जुन बाबा ने मदद कर राशन सामग्री आदि देकर उसके यहां खाना पानी का इंतजाम कराया। आर्थिक मदद का भी आश्वासन दिया कि शादी में समस्या नहीं होने दी जाएगी। लेखपाल अनुरुद्ध ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील भेज दी गई है
