फतेहपुर में बरातियों से भरी बस खाई में पलटी, चालक की मौत सात जख्मी, उन्नाव से बिंदकी जा रही थी
Sat, 28 May 2022
फतेहपुर में उन्नाव जिले से रारी, बिंदकी बरात लेकर आ रही बस अनियंत्रित होकर कल्यानपुर क्षेत्र के बक्सर रोड दूधीकगार पंचवटी आश्रम गुनीर के समीप खाईं में गिरकर पलट गई। जिससे चालक की मौत हो गई और 7 बराती जख्मी हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने बस में फंसे बरातियों को बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा लेकिन घायल बराती अस्पताल न जाकर वापस चले गए। बस में करीब 20 बराती सवार

उन्नाव जिले के थाना बिहार के सवाइन गांव से एक बस बरात लेकर बिंदकी कोतवाली के रारी गांव आ रही थी। दोपहर को अनियंत्रित बस खड्डे में गिरकर पलट गई। जिससे चालक शहबान अली निवासी पाली, थाना बीघा पुर जिला उन्नाव की मौत हो गई जबकि सात बराती जख्मी हो गए। एसडीएम अवधेश कुमार निगम मौके पर पहुंचे।थाना प्रभारी शेर सिंह राजपूत ने बताया कि किसकी बरात किसके दरवाजे जा रही थी, इसका पता लगाया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *