जन एक्सप्रेस ब्रेकिंग.
कल्याणपुर से सबसे बड़ी खबर।
कर्ज उतारने को भतीजे ने बनाई थी डकैती की योजना।
कल्याणपुर क्षेत्र में एक नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक सेंटर चलाने वाले डॉक्टर के घर पर उसके भतीजे नहीं डकैती की योजना बनाई।
वारदात को अंजाम दे पाते इससे पहले ही कल्याणपुर पुलिस ने तीनों को दबोच लिया।
आरोपियों के पास से एक तमंचा पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दलहन अनुसंधान के देर रात पीछे खेतों में संदिग्ध हालत में लेटे युवकों को देखकर उधर से गुजरे एक राहगीर ने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी।
जिस पर कल्याणपुर पुलिस ने दबिश देकर तीन युवकों को धर दबोचा ।
आरोपियों से पूछताछ की जा रही है आज राजफाश की उम्मीद है।
