
आज दिनाँक 29 मई 2022 को सिविल डिफेंस के प्रखंड कृष्णा नगर, पोस्ट 1 की मासिक बैठक श्रीमती सीमा अग्रवाल के निवास/कैम्प कार्यालय गांधीग्राम, कानपुर में आयोजित हुई । जिसमें रिक्त पदों को शीघ्र भरने, परिचय पत्र सुलभ करवाने, तथा तीन दिवसीय प्रशिक्षण लेने आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई ।
इस बैठक में मुख्य रूप से कृष्णानगर पुलिस चौकीइंचार्ज श्री विपिन सिंह, डिवीज़न वार्डन सीमा अग्रवाल, श्री सुखवीर सिंह मलिक, डॉ अरविंद चौधरी (ICO) के साथ राजू यादव, मदन लाल
भाटिया, हिमांशु अग्रवाल, रविन्द्र सिंह,सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे।
इसके अलावा विशेष रूप से आमंत्रित सिविल डिफेंस से पूर्व में जुड़े हुए श्री शरद अग्रवाल, श्री अरविंद दीक्षित, योगेश ठाकुर उपस्थित रहे।
