व्यापारियों ने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा

यातायात सुगम करने के नाम पर महानगर की बाज़ारो में वाहनों के गलत तरीके से चालान करने से व्यापार प्रभावित होने ,बाज़ारो में दुकानों के आगे सीमा रेखा बनाने की माँग ,वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग के लिए स्थान आवंटित करने व सी पी सी रेलवे गोदाम में ट्रकों के नो इंट्री 200 पास बनने के बाद अतिरिक्त पास न बनने को लेकर और अनवरगंज से मंधना तक रेलवे लाइन हटाने के मुद्दे पर पुलिस आयुक्त कार्यालय ग्वालटोली में पुलिस आयुक्त से मिलकर विस्तृत वार्ता की व तीन अलग अलग ज्ञापन सौंपे,पुलिस आयुक्त ने गलत चालान न होने का आश्वासन देते हुए अपर पुलिस आयुक्त आनद प्रकाश तिवारी को गलत चालान न करने को सभी एस एच ओ को निर्देशित करने को कहा ,जिलाधिकारी से नगर निगम द्वारा बाज़ारो के आगे एक सीमा रेखा बनवाने को कहा,डी सी पी यातायात मूर्ति से रेलवे गोदाम के अतिरिक्त 70 पास बनवाने को कहा।भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ,महानगर अध्यक्ष सरदार गुरुजिन्दर सिंह ,महानगर संयुक्त महामंत्री संजय मिश्रा व युवा वरिष्ठ महामंत्री आशीष मिश्र के नेतृत्व में महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश सिंघवानी व रमाकान्त शर्मा ,युवा महामंत्री मनोज विश्वकर्मा व विनायक पोद्दार, उपाध्यक्ष अब्दुल वाहिद ,गोविंद गुप्ता, अजय गुप्ता,अश्वनी गुप्ता,शिव विश्वकर्मा,सुरेंद्र जायसवाल ,विनोद त्रिपाठी, धर्मेंद्र फतवानी ,प्रखर श्रीवास्तव, सत्यम मिश्र ,नितिन शुक्ला,विनोद दीपानी, आकाश गुप्ता,वीरेन्द्र जैन, मो कलीम, मनोज बंगाली* आदि यातायात सुगम करने के नाम पर महानगर की बाज़ारो में वाहनों के गलत तरीके से चालान करने से व्यापार प्रभावित होने व बाज़ारो में दुकानों के आगे सीमा रेखा बनाने और वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग के लिए स्थान आवंटित करने व सी पी सी रेलवे गोदाम में ट्रकों के नो इंट्री 200 पास बनने के बाद अतिरिक्त पास न बनने को लेकर और यातायात के लिए कोढ़ अनवरगंज से मंधना तक रेलवे लाइन हटाने के मुद्दे पर पुलिस आयुक्त कार्यालय ग्वालटोली में पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा से मिलकर विस्तृत वार्ता की व तीन अलग अलग ज्ञापन सौंपे।पुलिस आयुक्त से वार्ता में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि* पिछ्ले एक सप्ताह से यातायात सुगम करने व मुख्यमंत्री जी के निर्देश के नाम पर महानगर की बाज़ारो में कमर्शियल व निजी वाहनों को गलत तरीके से चालान करके व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है ,यहां तक कि घर के नीचे सड़क के अंदर खड़ी गाड़ियों के चालान हो रहे है या डर दिखाकर बिना रसीद दिए रुपये लिए जा रहे है ।इस वजह से शहर के बाहर के व्यापारी यहां कानपुर की बाजार में आ नही रहे है इस पर रोक लगनी चाहिए ।
आगे कहा कि बाज़ारो में दुकानों के आगे नगर निगम सीमा रेखा बना दे उसका उलंघन करके बाहर होने पर ही चालान किया जाय तब तक कोई चालान न हो।सी पी सी रेलवे गोदाम के अतिरिक्त 70 नो इंट्री पास अभी तक नही बने है बनवाये जाय ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *