
———– प्रकाशनार्थ ———-
30 मई 2022 दिन- , सोमवार , (कानपुर नगर)
प्रेस नोट
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के गौरवमई सफल 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर द्वारा दिव्यांगजनों तथा बुजुर्गों जनों के लिए निःशुल्क आवश्यक सहायता उपकरण वितरण कैम्प का आयोजन कानपुर अंध विद्यालय नेहरू नगर में किया गया। जिसमें कुल 142 लाभार्थियों को 400 से भी अधिक उपकरण दिए गए। जिसमें चश्मा बत्तीसी वाकर छड़ी घुटने की किट कमोड चेयर सर्वाइकल कॉलर कान की मशीन कमर की बेल्ट अन्य विभिन्न आवश्यक उपकरण शामिल है।
जिला अध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व एवं डॉ अनुपमा जैन की विशेष उपस्थिति में मुन्नी कुमारी अमरदेव कन्हैयालाल आशा देवी रानी देवी निर्मला देवी रामअवतार रामस्वरूप चंद्र कुमार सुखलाल भगवानदीन युवराज आदि को आवश्यक उपकरण दिए गए एवं उपस्थित जनों को भाजपा कानपुर उत्तर द्वारा सम्मानित भी किया गया।
जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने बताया कि इस कार्यक्रम के साथ ही भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर द्वारा दिव्यांग जनों एवं बुजुर्ग जनों के लिए अब तक सात वृहद कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जिसमें 1287 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति दिव्यांग शरीर से नहीं बल्कि मन से होता है। आज कई दिव्यांग व्यक्ति अपनी शारीरिक दिव्यंगता को दरकिनार करते हुए अनेकों उपलब्धि पूर्ण कार्य कर रहे हैं। कहा कि आज नया भारत प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई कल्पनाएं और नई योजनाएं लेकर हर समाज को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के दिव्यांगजनों के हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनायें लागू की हैं। जो निश्चित रूप से सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की भावना को चरितार्थ करता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अतिथियों का आभार जताया।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से क्षेत्रीय सह संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ रामप्रकाश भदौरिया विद्यालय के प्राचार्य इंद्रजीत सिंह वीरेश त्रिपाठी संतोष शुक्ला पवन गुप्ता अवधेश सोनकर राजू शर्मा किशनलाल सुदर्शन सरोज सिंह रवींद्र पाटनी आशा पाल धर्म प्रकाश गुप्ता रंजीता पाठक अनुपम मिश्रा विनय पटेल मुकेश भाटिया रंजीत भदौरिया जन्मेजय सिंह रिचा सक्सेना पारस मदान सत्यम शुक्ला विनोद सोनकर शिवांग मिश्रा दिनेश मौर्य रोहित साहू रिषी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
