उन्नाव में दारोगा ने की गंदी बात तो आहत युवती शरीर पर पेट्रोल डालकर पहुंच गई एसपी आफिस, पुलिस के फूले हाथ-पांव
Mon, 30 May 2022
उन्नाव के एसपी कार्यालय में सोमवार की दोपहर उस समय पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए जब माखी से आई युवती शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास करने लगी। समय रहते पुलिस कर्मियों ने हाथ से माचिस छीन कर उसकी जान बचा ली। भाई ने थाने के दारोगा पर बहन के लिए गंदी नीयत से कमरे में भेजने की बात कहने का आरोप लगाया है।

माखी थाना क्षेत्र के गांव खुमान खेड़ा निवासी अतुल कुमार ने डीएम को दिये प्रार्थनापत्र में बताया कि गांव के दबंगों ने उसके घर के पास सहन की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। इसमें उनका साथ थाना पुलिस दे रही है। थाने के दारोगा व सिपाही खड़े होकर कब्जा करवा रहे हैं। आरोप लगाया कि जब बहन ने वीडियो बनाना शुरू किया तो दबंगों ने मारपीट की। इसकी शिकायत करने पर कार्रवाई की बजाय दारोगा ने गंदी नीयत जाहिर करते हुए बहन को कमरे में भेजने पर कब्जा न कराने देने की बात कही।

वह बहन के साथ सोमवार को एसपी आफिस अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुंचा तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे आहत होकर बहन ने आत्मदाह करने के प्रयास में बाइक का पेट्रोल निकालकर खुद पर डाला और आग लगाने की कोशिश। हालांकि वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उससे माचिस छीनकर बचा लिया और कोतवाली भेजा। मामला संज्ञान में आने के बाद अफसरों के निर्देश पर थाना पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *