कानपुर में नशेबाजी का विरोध किया तो गेस्ट हाउस में घुसकर कार चालक को पीटा, 16 पर रिपोर्ट दर्ज
Mon, 30 May 2022
कानपुर में नौबस्ता के खाड़ेपुर स्थित गेस्ट हाउस में नशेबाजी का विरोध करने पर युवकों ने कार चालक चालक को बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा। लोग बचाने पहुंचे तो युवकों ने सभी को धमका कर पीछे कर दिया और उसे खींचकर बाहर ले जाकर पीटा। यहीं नहीं पीड़ित भागकर एक अस्पताल में छिपा तो वो लोग वहां भी पहुंच गए और उसे खींचते हुए बाहर ले जाकर पीटने लगे। लोगों की भीड़ जुटने के बाद उसे बचाया जा सका। पीड़ित निजी अस्पताल में भर्ती है।

आवास विकास हंसपुरम निवासी उत्भव उपाध्याय कार चालक है। उसके मुताबिक, 28 मई की रात खाड़ेपुर स्थित गेस्ट हसउस में दोस्त अंकित की शादी में गया था, जहां क्षेत्र के पंकज ठाकुर, पीयू ठाकुर, शौर्य सिंह, पंकज भदौरिया, चचंल ठाकुर, निशांक चौहान समेत 17-18 लोग शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। उसके विरोध करने पर वो भड़क गए और शादी समारोह के बीच उसके बाल पकड़कर पीटने लगे। लोग बचाने पहुंचे तो उसे खींच कर बाहर ले गए। बीच सड़क लोगों की भीड़ के बीच उसे बेरहमी से पीटकर भारी वस्तु से प्रहार कर सिर फोड़ दिया।

इस दौरान उत्भव उनके बीच से भागकर एक अस्पताल के अंदर जाकर छिप गया, लेकिन हमला वर वहां भी घुस गए और खींचते हुए उसे बाहर लाकर पीटा।

गेस्ट हाउस से लेकर अस्पताल के अंदर तक मारपीट करने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे कैद है। थाना प्रभारी मानवेंन्द्र सिंह ने बताया कि बलवा, मारपीट और धमकी की धारा में छह नामजद और 12 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *