सेवा में,
श्रीमान संपादक महोदय
विषय- 8 जून से महारानी के किले की पहाड़ी से अवैध निर्माण गिराने का कार्य भानू सहाय स्वयं करेंगे।
महोदय,
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई जी के किले की पहाड़ी (नींव) पर पुरातत्व एक्ट एव दिल्ली से बगीचा बनाने की मिली अनुमति का उल्लंघन कर पोकलिंग मशीन से खोद कर बोल्डर, गिट्टी, बजरी एवं सीमेंट से अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। बहुत बड़ी एवं भारी चट्टानों को पहाड़ी के ऊपर से नीचे गिरा दिया गया गया है। इसको लेकर बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा कोर कमेटी की बैठक मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में ऐसे लोगो की भर्त्सना की गई जो किले की पहाड़ी की खुदाई एवं उस पर निर्माण को जायज ठहरा कर उन अधिकारियों को बचाने का कार्य करने की कोशिश कर रहे जिनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होना चाहिये।
यह मात्र एक साधारण किला नही है ये हमारी महारानी का किला है जिसे बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को मोर्चा तैयार है।
बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि पहाड़ी पर से अवैध निर्माण का मालवा अगर सात दिन के भीतर नही हटाया गया तो 8 जून को मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय स्वयं किले की पहाड़ी पर से मालवा हटाने का कार्य प्रारंभ कर देंगे। अवैध निर्माण हटाने का कार्य तो जन सामान्य भी कर सकता है।
बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि धरना जारी रहेगा और वीरांगना के बलिदान दिवस पर किले के चारो ओर पहाड़ी पर दीप जलाकर श्रद्दांजलि अर्पित की जाएगी।
बैठक उपरांत हर महीने दिए जाने वाले ज्ञापन के क्रम में राज्य बनाने का वादा 3 साल का किया गया था पर 8 साल पूरे होने पर भी वादा नही निभाये जाने पर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से भेंट किया गया।
बैठक में रघुराज शर्मा, हमीदा अंजुम, गिरजा शंकर राय, कुंवर बहादुर आदिम, हनीफ खान, गोलू ठाकुर, रामजी सिंह पारीछा, अनिल कश्यप, विकास पुरी, नरेश वर्मा, प्रदीप नाथ झा ,पहलवान,कलाम कुरैशी, प्रेम सपेरे, कपिल वर्मा, गणेश शर्मा, वीरेन्द्र रायकवार, प्रभु दयाल कुशवाहा, सईदा बेगम,वीरेन्द्र पारीछा, आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *