बिकरू कांड : खुशी दुबे मामले में टली सुनवाई, गवाह की मृत्यु आख्या पेश होने से बढ़ी तारीख
Tue, 31 May 2022
कानपुर देहात के बिकरू कांड में आरोपित खुशी दुबे के मामले में पुलिस ने गवाह की मृत्यु आख्या किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश की, जिससे मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अभियोजन अधिकारी जय सिंह ने बताया कि अब सुनवाई के लिए 13 जून की तिथि नियत की गई है।
चौबेपुर क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे गैंग ने फायरिंग कर दी थी। घटना में आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने अमर दुबे की पत्नी पर फर्जी दस्तावेज लगा सिम लेने का मुकदमा दर्ज किया था, जिसकी सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है। मंगलवार को खुशी दुबे पेश हुई। बोर्ड ने पूर्व तिथि में गवाह को बयान के लिए तलब किया था। नियत तिथि पर पुलिस ने आख्या देते हुए बताया कि गवाह चंद्रपाल की कुछ दिन पहले मौत हो चुकी है। उसकी मृत्यु आख्या पेश की गई
