राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के नौ किमी रूट पर लगेंगे 990 कर्मी व 45 सफाई नायक, यह रहेगी रूट की व्यवस्था
Tue, 31 May 2022
कानपुर शहर आ रहे राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के नौ किलोमीटर रूट को साफ रखने के लिए 990 सफाई कर्मचारी लगाए जा रहे हैं। कर्मचारियों पर नजर रखने के लिए 45 सफाई नायक लगाए जा रहे हैं। नौ किलोमीटर रूट को गड्ढा मुक्त करने के लिए पैचवर्क कराया जा रहा है।
यह रहेगी राष्ट्रपति के रूट में व्यवस्था
हर सौ मीटर पर – 11 सफाई कर्मचारी
दो सौ मीटर पर – एक सफाई नायक
पैचवर्क के लिए – पांच टीमें बनाई गईं
बंद लाइटों को चालू करने के लिए – दो टीमें
सीवर समस्या से निपटने के लिए – तीन टीमें
बेसहारा जानवर पकड़ने को लगाए – दो वाहन
मिली गंदगी व अतिक्रमण
– झाड़ी बाबा से पनचक्की चौराहे तक तीन स्थानों पर कूड़े के ढेर मिलने पर अपर नगर आयुक्त सूर्यकांत त्रिपाठी ने जोनल स्वच्छता अधिकारी मनोज पाल को कार्रवाई के आदेश दिए।
– पुरानी चुंगी जाजमऊ से नई चुंगी जाजमऊ तक एवं जेके द्वितीय चौराहे तक कई स्थानों पर गंदगी मिली। ओवरब्रिज के नीचे ग्रीन बेल्ट और राजेंद्र नगर चौराहा पर कई कर्मी बैठे मिले। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अजय संखवार द्वारा सफाई कार्य का पर्यवेक्षण न किए जाने पर चेतावनी दी गई। जोनल स्वच्छता अधिकारी अकील मसूद को कार्य में शिथिलता बरतने पर नोटिस दिया।
– नई चुंगी से जेके द्वितीय चौराहा तक अंडरपास के नीचे सड़क पटरी पर और हरजेंदर नगर चौराहा से एयरफोर्स स्टेशन तक अस्थायी अतिक्रमण मिला। जोनल अधिकारी बालमुकुंद मिश्रा को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए।
