
राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित संस्कार भारती कानपुर एवं सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज आजाद नगर कानपुर के सहयोग से 15 दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक अमित अग्रवाल, क्षेत्रीय सचिव संस्कार भारत विकास परिषद द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में 2 आयु वर्ग 10 से 17 और 18 से 25 वर्ष के छात्र छात्राओं के लिए रंगोली , क्राफ्ट , पॉट मेकिंग , ज्वेलरी मेकिंग , क्ले मॉडलिंग , वाटर कलर , एक्रेलिक कलर एवं ऑयल कलर की पेंटिंग का प्रशिक्षण कानपुर के लब्ध प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों द्वारा किया जाएगा ।
15 दिन तक चलने वाली इस वर्कशॉप में छात्र – छात्राएं अपनी रुचि के अनुसार कोई भी माध्यम को चुन सकते हैं। प्रत्येक वर्ष राज्य ललित कला अकादमी द्वारा ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। इसी श्रंखला में इस वर्ष भी कानपुर में इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। प्रगति आख्या कार्यक्रम संयोजिका डॉ दीपा पाठक ने बताया कि इस कार्यशाला में डॉ अजय पाठक , संतोष दिक्षित , राजकुमार सिंह , आध्यात्म शिवम झा , रिचा चंद्रा , आस्था मालवीय आदि छात्र – छात्राओं को प्रशिक्षित करेंगे प्रतिभागी छात्र – छात्राओं को समापन अवसर पर राज्य ललित कला अकादमी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा । कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री तुमुल मिश्रा ने किया । कार्यशाला में कानपुर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 105 छात्र – छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं । इस अवसर पर संस्कार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष श्री विनोद द्विवेदी, सरला शुक्ला , रचना निगम , दिवाकर निगम , विपिन निगम , डॉ शुभम शिवा , डॉ भावना मिश्रा , लोकेश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे ।
