कानपुर: पुलिस अधिकारी बन कारोबारी की मां के ले गए जेवर, सीसीटीवी में कैद हुए टप्पेबाज
Wed, 01 Jun 2022
कानपुर के नजीराबाद में टप्पेबाजों ने पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी की मां के जेवर उतरवा लिए। बैग में रखने के बहाने शातिर जेवर लेकर भाग निकले। मामले की जानकारी होने पर पीड़िता ने बेटे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने सीसी फुटेज खंगाले तो शातिर उसमें कैद हुए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर टप्पेबाजों की तलाश कर रही है।

गीता नगर निवासी लोहा कारोबारी सचिन शर्मा की मां मिथिलेश शर्मा बुधवार को स्वास्थ्य ठीक न होने से डाक्टर को दिखाने के लिए नजीराबाद कैब से गई थीं। वहीं के एक मेडिकल स्टोर से दवा ले रही थीं। तभी एक 35 वर्षीय युवक ने इशारा करते हुए बोला कि बड़े साहब ने बुलाया है। मिथिलेश वहां पहुंची तो करीब 42 वर्षीय युवक ने खुद को पुलिस अधिकारी चेकिंग होने और जेवर उतारने को कहा। उन्होंने अपने कंगन और सोने की चेन उतारकर कागज की पोटली बनाई। आरोपित ने जेवर की पोटली लेकर बैग में डाल दी।घर पहुंची तो बैग में सिर्फ कागज निकला, जेवर गायब थे। उन्होंने बेटे और पुलिस को सूचना दी। एसीपी नजीराबाद संतोष कुमार सिंह घटनास्थल पहुंचे और सीसी फुटेज निकलवाए। जिसमें दोनों टप्पेबाज कैद हुए हैं। थाना प्रभारी हर प्रसाद अहिरवार ने बताया कि फुटेज के आधार पर टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।

बिना नंबर की बाइक से दिया घटना को अंजाम

शातिर टप्पेबाजों ने बिना नंबर की हाई स्पीड बाइक का इस्तेमाल किया है। फुटेज में बाइक पर नंबर प्लेट न लगी होने की बात सामने आयी है। वहीं दोनों टप्पेबाजों ने न तो मास्क लगाया था और न ही हेलमेट पहना था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *