प्रेस नोट
आज गोविंद नगर विधानसभा के कार्यालय पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी कानपुर नगर के अवैतनिक सचिव आर के सफ्फड़ को आज उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए विधायक सुरेंद्र मैथानी द्वारा अंग वस्त्र,स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया
विधायक ने बताया कि आर के सफ्फड़ द्वारा कानपुर नगर के जनमानस को सुरक्षित बनाए रखने में 54 बार रक्तदान कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है जिसके लिए महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया है 8 मई 2022 को महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा उनके उल्लेखनीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया लगातार कानपुर के जनमानस में रोड एक्सीडेंट ट्रेन एक्सीडेंट या कई बिल्डिंग कंपलेक्स में स्वयं पहुंच करके वहां पर जनता की सुरक्षा के लिए अपना योगदान प्रदान करते हैं
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी और रेड क्रॉस सोसाइटी की तरफ से कार्यकारी सदस्य राम प्रकाश मिश्रा, लखन शुक्ला, रविंद्र सिंह, राजा, आलोक पांडे, नरेश भतानी, आदि उपस्थित रहे
02/06/2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *