कानपुर में कब्जे वाले मंदिरों की जानकारी पर महापौर को दी सभी 196 मंदिरों के नामों की सूची
Thu, 02 Jun 2022
कानपुर के चमनगंज, बेकनगंज, दादामिया चौराहे के आसपास, रूपम चौराहा समेत कई जगह मंदिरों पर कब्जे हैं। कब्जा करने वालों ने मंदिर में घर और परिसर में बिरयानी की दुकान खोल ली है। एक मंदिर की जगह पर रेस्टोरेंट चल रहा है। लेकिन नगर निगम के अफसरों को इसकी भनक तक नहीं है।

बता दे कि यह हालत तब है जब खुद महापौर शहर भर में घूम- घूमकर कब्जे वाले मंदिर ढूंढ़ रही हैं। उन्होंने तीन दिन पहले सभी जोनल अफसरों की बैठक बुलाकर कब्जे वाले मंदिरों की सूची मांगी थी लेकिन उन्हें शहर के सभी 196 मंदिरों की सूची थमा दी गई। इस पर नाराज महापौर ने कहा कि कब्जे वाले मंदिरों की सूची दें ताकि उनका प्रस्ताव तैयार कर नगर निगम के सदन में लाया जाए और मंदिर सुरक्षित किए जा सकें।

तीन दिन गुजर जाने के बाद अभी तक कोई सूची नहीं बनी

महापौर ने कहा कि उनको मंदिर दिखायी दे रहे हैं लेकिन अफसरों को नहीं। नगर आयुक्त से बात कर ऐसे अफसरों के खिलाफ कार्रवाई कराएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी ऐसे अफसरों की सूची भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *