सिर पर अंगौछा बांध पहुंचे रेलवे जीएम, स्टेशन पर पकड़ी ओवरचार्जिंग, जानिए सामने आईं और कौन सी खामियां
Thu, 02 Jun 2022
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने बुधवार रात को यात्री बनकर कानपुर सेंट्रल के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्हें वहां ओवरचार्जिंग सहित कई अनियमितताएं मिली। प्लेटफार्म नंबर छह-सात पर दिल्ली छोर ओर अमूल स्टॉल पर 15 रुपये वाली पानी की बोतल उन्हें 20 रुपये में मिली। इस मामले में वेंडर प्रदीप शर्मा (सोनू) का नाम दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने स्टॉल के खिलाफ और चेकिंग दल पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि एनसीआर जीएम ब्रह्मपुत्र मेल में लगे आने निरीक्षण यान से प्रयागराज से कानपुर सेंट्रल पहुंचे थे। उन्हें सेंट्रल से दिल्ली तक श्रमशक्ति एक्सप्रेस से जाना था। श्रमशक्ति पौने 12 बजे की है और उनके पास करीब आधा घंटा था। इसलिए वो अपने निरीक्षण यान से निकलकर करीब सवा 12 बजे आम यात्री बनकर सिर पर अंगौछा लपेटकर स्टॉल पहुंचे।

प्लेटफार्म नंबर सात पर उन्होंने पानी मांगा, तो उन्हें 15 रुपये के बजाय 20 रुपए की रेलनीर पानी की बोतल दी गई। इसके अलावा स्टॉलों पर कई अनियमितताएं मिलीं। अनाधिकृत यात्रियों के अलावा उन्हें रात के वक़्त अराजकता दिखी। उन्हें काफी समय से सेंट्रल स्टेशन पर ओवरचार्जिंग की शिकायत मिल रही थी।

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने स्पेशल यान से निकलने की भी किसी को जानकारी नहीं दी। किसी करीबी के साथ भेष बदलकर निकले। उन्हें ओवरचार्जिंग समेत कई अन्य अनियमितताएं मिली हैं। इस पर सख्त कारवाई होना तय है। निगरानी की कमी की श्रेणी में भी ये मामला आता है। संबंधित जिम्मेदारों की भी जवाबदेही होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *