राष्ट्रपति की फ्लीट के पूर्वाभ्यास के दौरान टकराई गाड़ियां, एंबुलेंस समेत दो वाहन क्षतिग्रस्त
Fri, 03 Jun 2022
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के कानपूर शहर आगमन को लेकर पुलिस तैयारियों में जुटी है। एक तरफ जहां राष्ट्रपति सिविल एयरोड्रम पहुंचे थे। दूसरी ओर पुलिस महकमा शनिवार को होने वाले राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर फ्लीट का पूर्वाभ्यास कर रही थी। इसी बीच छावनी थाना क्षेत्र के मुरे कंपनी पुल के पास फ्लीट की एक गाड़ी के अचानक ब्रेक मारने पर गाड़ियां टकरा गई। जिसमे एक एंबुलेंस और इनोवा कार क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना के निर्देश पर सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी सुबह से ही तैयारियों में जुटे थे। कहीं कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते थे। इसे लेकर शुक्रवार को फ्लीट का पूर्वाभ्यास चल रहा था। तभी मुरे कंपनी पुल के पास फ्लीट में चल रही एक गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक मार दी। जिससे उसके पीछे आ रही गाड़ियों के चालक अपने वाहन नियंत्रित नहीं कर पाए और एक के बाद एक गाड़ियां आपस में टकरा गई। जिसमे एक इनोवा में पीछे चल रही फ्लीट की एबुलेंस ने जोरदार टक्कर मारी।

हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है। जबकि एंबुलेंस और इनोवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यातायात विभाग की क्रेन मंगाकर दोनों वाहनों को वहां से हटवाया। हादसे के बाद करीब 15 मिनट के लिए यातायात प्रभावित हुआ। वाहनों के हटने के बाद बहाल हो गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *