परौंख में पथरी देवी की पूजा के बाद बच्चों-महिलाओं से मिले राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री
2022-06-03
परौंख में पथरी देवी की पूजा के बाद बच्चों-महिलाओं से मिले राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री

कानपुर देहात के पैतृक गांव परौंख्र में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पथरी माता मंदिर में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम।

परौंख गांव में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।

प्रधानमंत्री द्वारा परौंख गांव के कार्यक्रम में मंच से कानपुर देहात पर केंद्रित काफी टेबल बुक का विमोचन।

कानपुर देहात के परौंख गांव का इंतजार खत्म हो गया और राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द अपने पैतृक ग्राम पहुुंच गए, उनके आने के कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी आ गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का भी आगमन हो चुका है।
एसपीजी सुरक्षा के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर पंडाल में प्रशासनिक अफसरों का अमला मौजूद है। गांव में चप्पे चप्पे पर फोर्स तैनात है और मंच की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। कोई भी मंच तक न पहुंच सके, इसके लिए सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर मंच पर अतिथियों के स्वागत के लिए पुलिस बैंड पार्टी भी बिल्कुल तैयार है। परौंख के लोगों को महामहिम और प्रधान मंत्री को देखने का बेसब्री से इंतजार है। पुलिस की निगरानी में ग्रामीणों ने घरों की छतों पर पहले से ही डेरा जमा लिया। गांव में रहने वाले लोगों के रिश्तेदार भी आ गए हैं, जिनकी जांच भी कराई गई है।

03:10 PM, 03 June 2022
मिलन केंद्र के बाद राष्ट्रपति के साथ ग्राम भ्रमण कर रहे प्रधान मंत्री

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मिलन केंद्र से गांव भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर सबसे पहले फसलों से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

02:55 PM, 03 June 2022
आंबेडकर पार्क के बाद मिलन केंद्र में की बच्चों और महिलाओं से बात

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आंबेडकर पार्क के बाद मिलन केंद्र पहुंचे, यहां पर बच्चों और समूह की महिलओं से बातचीत कर रहे हैं। बच्चों से पढ़ाई और महिलाओं से समूह के काम के बारे में बात कर रहे हैं।

02:41 PM, 03 June 2022
मंदिर में पूजन के बाद आंबेडकर पार्क में महामहिम

पथरी देवी मंदिर में पूजन के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आंबेडकर पार्क पहुंचे, यहां पर बाबा साहब डा भीमराव आंबेडकर प्रतिमा का अनावरण कर रहे हैं।

02:20 PM, 03 June 2022
पथरी देवी मंदिर में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पूजन शुरू किया
पथरी देवी मंदिर में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पूजन शुरू कर दिया है। पुजारी द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया जा रहा है। मंदिर के आसपास कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त हैं।

02:06 PM, 03 June 2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी साथ में मौजूद

परौंख्र गांव में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी साथ में मौजूद हैं। वह एक दिन पहले भी परौंख गांव आकर मंदिर पूजन अर्चन करने के साथ ही व्यवस्थाओं को परख चुके हैं।

02:06 PM, 03 June 2022
पथरी देवी मंदिर में पूजन के लिए पहुंचे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री
पैतृक ग्राम परौंख में पहुंचने के बाद राष्ट्रपति सबसे पहले पथरी देवी मंदिर गए, इस बीच बीच प्रधानमंत्री भी हेलीकाप्टर से हेलीपैड पर उतरे और मंदिर के लिए रवाना हुए।

02:05 PM, 03 June 2022
राष्ट्रपति पथरी देवी मंदिर पहुंचे और परौंख में उतरा प्रधानमंत्री का हेलीकाप्टर

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द परौंख गांव के पथरी देवी मंदिर में पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हेलीकाप्टर भी परौंख गांव में उतर गया है। उनके साथ मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भी हेलीपैड से पथरी देवी मंदिर के लिए रवाना हुए हैं।

01:49 PM, 03 June 2022
परौख गांव में उतरा राष्ट्रपति का हेलीकाप्टर

राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर कानपुर देहात के परौंख गांव में उतर गया है, यहां पर कड़ी सुरक्षा के बीच वह कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए हैं। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी गांव पहुंचीं हैं। हेलीपैड के आसपास पुलिस फोर्स तैनात है।

01:31 PM, 03 June 2022
राज्यपाल ने एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का किया स्वागत, परौंख गांव के लिए रवाना

कानपुर एयरफोर्स स्टेशन पर यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस दौरान कानपुर सांसद सत्यदेव पचौरी, महापौर प्रमिला पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वपनिल वरुण और उपस्थित सभी विधायकों से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने सबसे कुशलक्षेम पूछा। इसके बाद हेलीकाप्टर से कानपुर देहात के परौंख ग्राम के लिए रवाना हो गए।

01:07 PM, 03 June 2022
धोती, कुर्ता व सदरी में राष्ट्रपति को देखकर लोगों ने की तारीफ

कानपुर आगमन पर जैसे ही राष्ट्रपति विशेष विमान से उतरे तो उनकी एक झलक देखते ही मौजूद लोग वाह-वाह करते नजर आए। शायद पहली बार लोग राष्ट्रपति को धोती, कुर्ता और सदरी में देख रहे थे। हर कोई उनकी इस सादगी की चर्चा करता नजर आया।

12:55 PM, 03 June 2022
कानपुर चेकरी एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उतरे राष्ट्रपति

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द अपने विशेष विमार से चकेरी एयरपोर्ट पर उतर चुके हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच रनवे से बाहर आकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।

12:54 PM, 03 June 2022
परौंख गांव की धरती पर पड़ने वाले हैं राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के कदम, पंडाल में पहुंच रहे हैं लोग

परौंख गांव में बनाए गए पंडाल में आगंतुकों की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई है और अंदर छाया में लोग कुर्सियों पर बैठ रहे हैं। लोगों के लिए पीने के पानी की भी व्यवस्था की गई है, तेज गर्मी और धूप होने के बाद भी लोगों में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को देखने का उत्साह साफ नजर आ रहा है।

12:54 PM, 03 June 2022
परौंख गांव की धरती पर पड़ने वाले हैं राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के कदम, पंडाल में पहुंच रहे हैं लोग

परौंख गांव में बनाए गए पंडाल में आगंतुकों की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई है और अंदर छाया में लोग कुर्सियों पर बैठ रहे हैं। लोगों के लिए पीने के पानी की भी व्यवस्था की गई है, तेज गर्मी और धूप होने के बाद भी लोगों में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को देखने का उत्साह साफ नजर आ रहा है।

12:54 PM, 03 June 2022
परौंख गांव की धरती पर पड़ने वाले हैं राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के कदम, पंडाल में पहुंच रहे हैं लोग

परौंख गांव में बनाए गए पंडाल में आगंतुकों की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई है और अंदर छाया में लोग कुर्सियों पर बैठ रहे हैं। लोगों के लिए पीने के पानी की भी व्यवस्था की गई है, तेज गर्मी और धूप होने के बाद भी लोगों में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को देखने का उत्साह साफ नजर आ रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *