
परेड बावाल पर सांसद सत्यदेव पचौरी का बयान…….
—- सांसद पचौरी ने शहर मे चैन-ओ-अमन बनाएं रखने की अपील —–
परेड मे हुये बवाल व पथराव मे – घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना – सांसद पचौरी….
कानपुर नगर। शुक्रवार को शहर मे परेड चौक यतिमखाने स्थित स्थित दो पक्षों मे हुये बवाल मे पथराव व फायरिंग के बाद पुलिस कर्मियों सहित करीब आधा दर्जन लोगो के घायल होने की सूचना है जिसमे जिले के पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही कर माहौल पर काबू पा लिया है। फिलहाल मौके पर पूरे इलाके मे भारी पुलिस बल तैनात है जिसके बाद नगर सांसद सत्यदेव पचौरी ने शहर वासियो से किसी भी अफवाहों पर ध्यान न देने व शहर मे चैन-ओ-अमन बनाय रखने की अपील की है उन्होंने उक्त बवाल मे घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुये उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की हैं। उन्होंने कहा की आज व कल दो दिवसीय जिले मे विविआईपी मूमेंट है अतः जिसमे माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री भी है उनकी शहर मे उपस्थिति की मर्यादा का मान हम सभी शहर वासियो को रखना चाहिए। इसके साथ ही हमारा नगर जाती धर्म व राजनीति से परे आपसी भाईचारे गंगाजमुनी सभ्यता का संदेश देने वाला शहर है। जिस संदेश को हमें हमेसा कायम रखना चाहिए। उन्होंने कहा है सभी को आपकी बात कहने की भले ही स्वतंत्रता है। लेकिन क़ानून हाथ मे लेने का किसी भी व्यक्ति को अधिकार नहीं है। यह विशेष समुदाय द्वारा सुनयोजित साजिश के तहत शहर के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गयी थी विशेष समुदाय द्वारा व्यक्तिगत विरोध दर्ज कराने के लिये शुक्रवार का दिन का चुनना व दोपहर की नमाज के बाद दिन मे बाजार को जबरन बंद करवाना, पुलिस द्वारा रोकने पर पथराव व जवाबी फायरिंग करना, सुनीयोजित तरिके से शहर के माहौल खराब कर अराजकता की भेंट चढ़ाने की कुसाजिश थी।जिसे जिला प्रसाशन ने अपनी सूझ बुझ से नाकाम कर दिया। उन्होंने कहा की इस बावाल जो भी व्यक्ति दोषी है व इस बवाल को करावाने की भूमिका मे शामिल है उन्हें जल्द चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए । ताकि हमारे शहर मे (चैन-ओ-अमन) बरकरार रहें।
