कानपुर, आए दिन पेट्रोल डीजल की कीमतों मैं वृद्धि लेकर जनता परेशान है। पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में वृद्धि को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ग्रामीण जिला अध्यक्ष आनंद शुक्ला ने कहा कि जिस तरह महंगाई, बढ़ रही है केंद्र की सरकार केवल राजगद्दी को संभालने में लगी हुई है जनता के पैसे से चुनाव जीत रही है जनता के हित के लिए कार्य नहीं कर रही है सत्ता धारी लोग केवल पूंजीपतियों के नमस्तक हो गए हैं केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की सरकार हो केवल जनता को दुख देने का काम कर रहे हैं बढ़ती महंगाई ने जनता का जीना दुश्वार कर दिया लेकिन केंद्र में बैठे मोदी प्रदेश में बैठे योगी के कानों में जूं नहीं रेंगती हर तरफ तराई इमाम हो चुका है सरकार जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाकर अपना वोट बैंक बना रही देश में बढ़ती बेरोजगारी पर कोई ध्यान नहीं दे रहा, जो लोग नौकरी कर रहे हैं पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि के कारण घर का बजट सत्यानाश हो चुका है! प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ग्रामीण केंद्र , प्रदेश सरकार का पुरजोर विरोध करती है!
2021-07-17
