5 लीटर के 5 ऑक्सीजन कन्सरटेटर भेंट किया

जिलाधिकारी अपडेट 17 जुलाई 2021 कानपुर नगर। कोरोना महामारी से लगातार सभी लोगो के सहयोग से हम पहली तथा दूसरी लहर को खत्म कर चुके है । हमारे डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों के 24 घण्टे निरन्तर सहयोग से आज हम सुरक्षित स्थिति में है । सभी लोगो को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षित रहना है। हम सुरक्षित रहेंगे तो हमारा परिवार व समाज सुरक्षित रहेगा ।सभी लोगो को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी । कोरोना महामारी में विभिन्न संस्थाओं ने हर तरह से लोगो की मदद की है इसी क्रम में आज आई0 सी0 आई0 सी0 आई0 फाउंडेशन द्वारा आई0 सी0 आई0 सी0 आई0 बैंक के सी0एस0आर0 के अंतर्गत जिलाधिकारी कानपुर नगर को उनके कैम्प कार्यालय में 5 लीटर के 5 ऑक्सीजन कन्सरटेटर भेंट किया । आईसीआईसीआई द्वारा लगातार समाज सेवा का कार्य कर रही है ।इस अवसर पर समाज सेवी गौरव अग्रवाल, रीजनल हेड गवर्मेन्ट श्री शफीक बरकाती, रिजनल हेड बैंकिंग श्री विवेक कुमार, रिजनल मैनेजर आई सी आई सी आई श्री उज्वलेन्द्र शुक्ला उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *