नहर में गिरा युवक की तलाश में जुटे गोताखोर

कानपुर । जनपद के बिधनू थानाक्षेत्र में एक युवक नहर में अचानक गिर पड़ा। युवक नहर के तेज बहाव में बह गया। आवाज सुनकर ग्रामीणों को जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश गोताखोरों को बुलाकर कराई जा रही है। बिधनू स्थित जामू नहर में शनिवार को पुलिया से गुजर रहा था। नशे की हालत में होने के चलते युवक पुलिया से नहर में गिर गया। नहर में तेज बहाव के कारण युवक डूब गया। ग्रामीणों ने नहर में गिरे युवक की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नहर में डूबे युवक की तलाश शुरु कराई। कई घंटों की मशक्कत के बाद भी युवक को पता नहीं चला। बिधनू थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि नहर में डूबे युवक का नाम लोकेन्द्र बताया जा रहा है। गोताखोरों से उसकी तलाश कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *