चार बोरा मांस बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 18 Jul 2021
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी मार्ग किनारे शनिवार को चार बोरों में मांस पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है।
बजरंग दल के गौरव पंडित ने शनिवार को पुलिस को सूचना दी कि अकोढ़ी गांव के मार्ग किनारे चार बोरों में मास पड़ा है।
इस पर कोतवाल वैजनाथ सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर शुभांसु शुक्ल, मृदुल सचान, प्रियांशू चौधरी, लोकेश पांडेय ने मांस की जांच कराकर संदिग्धों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाल ने बताया कि जांच कराई जा रही है। मांस का सैंपल लिया गया है। पशु चिकित्सक से जांच रिपोर्ट ली जाएगी। वहीं मांस को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर गड़वा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *