राजेश शुक्ला आज अपने चौबेपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत उदेतपुर गांव का मजरा घाघपुर पहुंचे

भारतीय जनता पार्टी चौबेपुर ब्लाक प्रमुख नवनिर्वाचित राजेश शुक्ला आज अपने चौबेपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत उदेतपुर गांव का मजरा घाघपुर पहुंचे जहां पर उपस्थित बाला दीन यादव फौजी धर्मेन्द्र सिंह पाल के नेतृत्व में भारी संख्या में ग्रामवासियों ने नवनियुक्त राजेश शुक्ला को फूल मालाओं से सम्मान दिया l

इस कार्यक्रम में उपस्थित कानपुर ग्रामीण किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष फौजी धर्मेंद्र सिंह पाल उत्तर प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन निर्विरोध प्रदेश महामंत्री विनय शुक्ला जय सिंह यादव संदीप यादव सहित भारी संख्या में ग्रामवासियों के बीच में उपस्थित रहे नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख राजेश शुक्ला चौबेपुर का बहुत ही जोरदार स्वागत किया गया भारी संख्या में फूल मालाओं से नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख राजेश शुक्ला को सम्मान दिया गया राजेश शुक्ला ने कहा मैं इस सम्मान का सदैव ऋणी रहूंगा और ग्रामवासियों द्वारा दिए गए अपार प्यार स्नेह का सदैव आभारी रहूंगा l कार्यक्रम में बोलते समय राजेश शुक्ला ने कहा ब्लाक परिसर की जो भी योजनाएं आएंगी वह पूरी ईमानदारी के साथ निष्ठा कर्तव्य के साथ प्रत्येक गांव पहुंचेंगी प्रत्येक गांव के जो नागरिक जिस अधिकार के पात्र हैं उन तक सभी योजनाओं को पहुचायेंगे उसमें कोई भी भ्रष्टाचार लिप्त नही होगा lइसी तरह उदेतपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष हिमांशू दीक्षित जी के घर में भी सम्मान समारोह हुआ l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *