कानपुर को कभी उद्योगों की वजह से पूरब का मैनचेस्टर कहा जाता था। यहां आज भी उद्योग और भविष्य में बड़े पैमाने पर औद्योगिक विकास की संभावनाएं हैं, लेकिन इस विकास की राह में कुछ रोड़े भी हैं। ये हट जाएं तो कानपुर को एक बार फिर उसका खोया हुआ सम्मान मिल जाएगा। रुद्र संवाद समाचार के संवाददाता द्वारा की गई पड़ताल में सामने आया कि चकेरी औद्योगिक क्षेत्र में आने जाने वाले मार्ग पर स्थित क्रासिंग पर एक ओवरब्रिज की बहुत जरूरत है। यदि ये हो तो यहां बड़े पैमाने पर निवेश हो सकेगा। कानपुर में मेगा लेदर क्लस्टर स्थापित होने जा रहा है तो डिफेंस कारिडोर की भी नींव भी पड़ चुकी है। ट्रांसगंगा हाइटेक सिटी जैसा बड़ा औद्योगिक क्षेत्र गंगा बैराज पर बस रहा है।
ग्रामीण क्षेत्र में किसानों को भी होती रहती है दिक्कत।
सरसौल रेलवे क्रॉसिंग में gateman सुबह के वक्त लगभग 4 बजे से गेट लगातार रखता है बन्द । वहां से गुजरने वाले ग्रामीण किसान सब्जी या अन्य सामान मंडी तक ले जाने के लिए एक से डेढ़ घंटे गेट ना खुलने की वजह से खड़े रहते हैं।
