उन्नाव मेें रफ्तार की मार, सड़क हादसों में एक की मौत, बच्ची समेत नौ लोग हुए घायल
उन्नाव में अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। वहीं बच्ची समेत नौ लोग घायल हो गए। हादसे अजगैन, सदर, बांगरमऊ व सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में हुए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजते हुए शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
ट्रक का टायर निकलकर ई-रिक्शा से टकराया, चालक की मौत: अजगैन कोतवाली अंतर्गत कस्बा नवाबगंज के मोहल्ला गांधी नगर निवासी 50 वर्षीय शिवकुमार पुत्र बद्री ई-रिक्शा चालक है। वह लखनऊ-कानपुर हाइवे स्थित पक्षी विहार के पास से अजगैन की ओर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक का पहिया निकलकर उसके ई-रिक्शा से टकरा गया। जिससे उसका रिक्शा पलट गया और उसकी चपेट में आने से चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक को पहिया निकलने की जानकारी ही नहीं हुई। जिससे वह बिना रुके लखनऊ की ओर चला गय
ट्रेलर की टक्कर से लोडर सवार सात घायल, लगा जाम: अजगैन कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ- कानपुर राजमार्ग पर ब्लाक परिसर के पास कानपुर से आ रहे एक ट्रेलर का अगला टायर अचानक फट गया। जिससे चालक ट्रेलर से संतुलन खो बैठा और वह दूसरी लेन में डिवाइडर तोड़ते हुए चला गया। इसी समय लखनऊ से आ रहा एक लोडर भी उससे टकराकर पलट गया। जिसमें सवार सब्जी विक्रेताओं में रामगोपाल पुत्र होरीलाल निवासी छेदनीखेड़ा, खिलाड़ी पुत्र पुत्तीलाल, संतू पुत्र राजेंद्र, लाल बहादुर पुत्र पुत्तीलाल, रमेश व सुनील निवासी नयाखेड़ा के मजरा जनसार को लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने वाहनों को रोड किनारे खड़ा करा यातायात बहाल कराया। इस दौरान कुछ देर के लिए जाम भी लगा
ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार, बाल-बाल बचे सवार: सदर कोतवाली अंतर्गत लखनऊ- कानपुर राजमार्ग पर एक कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कार के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद भी सवार बाल-बाल बच गए।
तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक में मारी टक्कर, पंप कर्मी घायल: बांगरमऊ कोतवाली अंतर्गत लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे स्थित गांव सिरधरपुर के पास पेट्रोल पंप कर्मचारी गौतम पुत्र पुरुषोत्तम अवस्थी निवासी गांव कुशराजपुर की बाइक में सिरधरपुर व भिखरियापुर के बीच तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर दूर जा गिरा। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे आनन-फानन सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं दूसरा बाइक सवार मौका पाकर बाइक छोड़ भाग गया
बाइक की टक्कर से बच्ची घायल, रेफर: सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सरांय अख्त्यारपुर गांव निवासी आठ वर्षीय अलशिफा पुत्री अजमेर घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव निवासी समीर पुत्र नवी हसन की अनियंत्रित बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे बच्ची गंभीर घायल हो गई। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
