कानपुर में युवक का हत्या कर फेंका गया शव बरामद होने से हड़कंप मच गया. अज्ञात युवक का शव बर्रा थाना क्षेत्र में पांडु नदी के पास बरामद हुआ. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.पुलिस मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है.मृतक के बदन पर कपड़े नही थे वहीं सिर पर चोट का निशान दिख रहा था.हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा l
2021-07-19
