नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर उदघाटन किया

पुखरायां । भोगनीपुर कोतवाली में सोमवार को पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी पहुचे ,जहां पर भोगनीपुर कोतवाली में नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर उदघाटन किया वही पर नारी सम्मान प्राथमिकता देते हुए कहा कि महिला सम्बन्धित शिकायते महिला अधिकारियों के दुवारा सुनी जाएंगी और उनका निस्तारण किया जायेगा ।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी पहुचे , वही पर कोतवाली में नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क के ऑफिस का फीता काटकर उदघाटन किया वही पर नारी सम्मान की प्राथमिकता देते हुए कहा कि महिलाएं देश और समाज का भविष्य अनन्त काल तक रहा है महिलाओं ने केवल परिवार ही नही बल्कि देश और समाज के लिये कई कुर्बानिया दी है ,उनकी सुरक्षा व आत्म सम्मान के लिए पुलिस ही समाज का भी कर्तव्य बनता है , भोगनीपुर कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क कन्ट्रोल रूम उदघाटन करते हुए ,पुलिस अधीक्षक बिचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाएं समानित होती है ,उनके साथ कोई भी घटना हो जाती हैं , पुरूष कमर्चारियों के सामने अपनी समस्या नही बता पाती है , इस लिए थाने में एक अलग से महिलाओं के लिए महिला हेल्प डेस्क के रूप में ऑफिस बनाया गया है , जहां पर महिला सम्बन्धित शिकायते महिला पुलिसकर्मी के दुवारा निस्तारण किया जाएगा अगर कोई समस्या आती है तो उच्च अधिकारियों का सहयोग लेकर महिलाओं की समस्या को प्रथमिकता से हल किया जाएग ।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया , सीओ प्रभातकुमार , कोतवाल बैजनाथ सिह , अरविन्द यादव , अनिल यादव , आदि पुलिस कर्मी आदि लोग मौजूद रहे है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *