तबादले के विरोध में लिपिकों का कार्य बहिष्कार

Tue, 20 Jul 2021
कानपुर देहात में शासन की ओर से जिले के तीन डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट व नौ बाबुओं का ट्रांसफर दूसरे जनपदों में किया गया है। इसमें से कई बाबू अभी तक तैनाती स्थल पर नहीं गए हैं। तबादले से नाराज बाबुओं ने सोमवार को कार्य से विरत होकर सीएमओ कार्यालय में धरना दिया।

जिले में काफी लंबे समय से डटे नौ बाबुओं का 16 जुलाई को शासन की ओर से गैर जनपद में ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके बाद भी बाबू यहां से नहीं जा रहे हैं। हालांकि एक दो लिपिकों ने दूसरे दिन ही संबंधित जिले में कार्यभार ग्रहण कर लिया, लेकिन अधिकांश बाबू अभी भी जिले में डटे हैं।

सोमवार को यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह की अगुवाई में स्थानांतरित लिपिकों ने कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय में धरना दिया।

उनका कहना है कि शासन की ओर से स्थानांतरण नीति के विपरीत संवर्ग के बाबुओं का ट्रांसफर किया गया है। सभी ने सुबह दस से तीन बजे तक कार्य नहीं किया। सीएमओ कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की।
शासन की ओर से लिपिकों का ट्रांसफर हुआ है। उन्हें जिले से नवीन तैनाती स्थल पर जाना होगा। बाबुओं के कार्य बहिष्कार से कोई काम प्रभावित नहीं हुआ है। चार्ज न छोड़ने वाले स्थानांतरित बाबुओं पर सख्ती की जाएगी। – डॉ. एके सिंह, सीएमओ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *